फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   दुपट्टे में सुसाइड नोट रख लटक गई छात्रा

दुपट्टे में सुसाइड नोट रख लटक गई छात्रा

Tue, 06 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
दुपट्टे में सुसाइड नोट रख लटक गई छात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अमौली (फतेहपुर)। घर से तीन दिन से लापता दसवीं की एक छात्रा का शव मंगलवार को नीम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे में लटका मिला। उसी दुपट्टे के एक हिस्से में सुसाइड नोट मिला। उसमें रेप का आरोप लगाते हुए एक माह का गर्भ होने की बात लिखी है। अंतिम में कहीं नाम नहीं लिखा है। इससे पुलिस हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की मदद ले रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पांच बहनों में यह चौथे नंबर की थी और हाईस्कूल में पढ़ती थी। तीन दिन पहले अचानक घर से लापता हो गई थी। परिवार के लोग खोजबीन में लगे थे। उसका मंगलवार सुबह गांव के एक खेत में लगे नीम के पेड़ से लटका शव मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। दुपट्टे के एक कोने में पत्र बंधा मिला। मां की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मां का आरोप है कि उसकी बेटी को तीन साल से गांव के एक युवक ने प्रेम जाल में फंसा रखा था। तीन दिन से उसके ही घर में बेटी रही है। उन लोगों से पूछने गई थी तो सही जवाब नहीं दिया था। उसकी बेटी का आरोपी शारीरिक शोषण करता रहा है। जिससे उसकी बेटी गर्भवती हो गई। आत्मग्लानि में उसने आत्महत्या की है। कार्यवाहक एसओ ने बताया कि पत्र में नीचे लिखने वाले का नाम नहीं है। पत्र को लड़की की हैंडराइटिंग से मिलाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो सकेगा। लड़की तीन दिन से अपने प्रेमी के घर में रही है। उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed