{"_id":"5a243e854f1c1b59678bfe96","slug":"181512324741-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी खनन में टोकाटाकी पर ठेकेदार को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी खनन में टोकाटाकी पर ठेकेदार को गोली मारी
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। मिट्टी खनन में टोकाटाकी करने पर शनिवार की रात कुछ लोगों ने भट्ठा मजदूरों के ठेकेदार को गोली मार दी। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। उसका किसी नर्सिंगहोम में इलाज हो रहा है। गोली सीने में लगी है।
बांदा जिले के गिरवा थाना क्षेत्र के बंसखा गांव निवासी दादूराम (50) भट्ठा मजदूरों का ठेकेदार है। कई साल से बहुआ इलाके में मुकेश सिंह के भट्ठे पर काम करते हैं। साथ में दामाद राजेंद्र और बेटी चंदनिया भी रहती है।
भट्ठे की ईंट पथाई का काम गाजीपुर थाने के अयाह में होता है। अयाह में रात करीब डेढ़ बजे वह झोपड़ी से लघुशंका को बाहर आए थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे तीन लोगों ने घेरकर गोली मार दी और भाग निकले। चीख पुकार सुनकर दामाद राजेंद्र और बेटी पहुंची। सूचना पर भट्ठा मालिक मुकेश सिंह भी आ गए। पुलिस को सूचना देकर घायल को जिला अस्पताल लाए। हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया।
विज्ञापन
भट्ठा मालिक ने बताया कि दूसरे भट्ठे के जेसीबी चालक और मुनीम से अयाह में मिट्टी खुदाई के दौरान टोकाटाकी पर विवाद हुआ था। दूसरे भट्ठे वाले अवैध तरीके से मिट्टी खोदना चाह रहे थे। उन्हीं लोगों से दादूराम का विवाद हुआ था। इसके अलावा कोई रंजिश नहीं है। शाह चौकी इंचार्ज अशीष सिंह ने बताया कि दूसरे भट्ठे के कर्मचारियों से विवाद की छानबीन कराई जा रही है। छानबीन के बाद कार्रवाई होगी।
मिट्टी खनन में ठेकेदार को गोली मारी
दूसरे भट्ठे के कर्मियों से हुआ था विवाद, बांदा जिले का निवासी