फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बहन के घर जा रहे भाई की ट्रेन से गिरकर मौत

बहन के घर जा रहे भाई की ट्रेन से गिरकर मौत

Wed, 06 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
बहन के घर जा रहे भाई की ट्रेन से गिरकर मौत
बहन के घर जा रहा भाई ट्रेन से गिरा, मौत
विज्ञापन


फतेहपुर। बहन के घर जाने के लिए निकले अधेड़ की मंगलवार की रात ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस आत्महत्या के बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के धरमंगतपुर गांव निवासी महावीर (55) खेती का काम करते थे। इनकी बहन महाबिरिया थरियांव थाने के फरीदपुर में रहती है। भाई धनराज ने बताया कि काफी दिन से महावीर की बहन से मिलने की इच्छा थी। वह शाम को बहन के घर जाने के लिए निकले थे। खागा स्टेशन से फैजुल्लापुर स्टेशन जाने के लिए संगम एक्सप्रेस के गेट पर खड़े थे।
विज्ञापन


स्टेशन से कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर गिर पड़े। बायां हाथ ट्रेन की चपेट में आने से कट गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान सांसें थम गईं। जीआरपी चौकी इंचार्ज केपी दुबे ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। घायल डाउन ट्रैक पर मिला था। उसका एक हाथ ट्रेन से कटा था। इसकी सूचना मालगाड़ी के चालक ने कं ट्रोल रूम में दी थी। ट्रैक के पास चप्पल उतारे जाने की तरह रखी मिलीं। आशंका है कि वह पहले ट्रेन से कटने के लिए ट्रैक पर लेटा होगा। ट्रेन के आने पर खुद को बचाने की कोशिश में उठा होगा। तभी एक हाथ ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed