Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   चांदपुर थाने के दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

चांदपुर थाने के दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Sun, 16 Jun 2019 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर थाने के दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
फतेहपुर। चांदपुर थानेदार के निलंबन के बाद हत्यारोपी की बेटी को थाने में बैठाने के मामले में हेड कांस्टेबल नन्हें लाल और कांस्टेबल मयंक यादव को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल के पास मुंशियाने की जिम्मेदारी रही है। निलंबित एसओ का मयंक कारखास रहा है। पुलिस अधीक्षक रमेश ने अब चांदपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह को बनाया है। कुछ दिनों पहले ही स्वॉट प्रभारी बनाए गए थे। बकेवर थानेदार संजय कुमार शर्मा को शिकायतों के आधार पर हटाया गया है। उनकी जगह पुलिस लाइन से अरुण कुमार त्यागी को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ को अपराध शाखा भेजा गया है। जरौली चौकी प्रभारी त्रिवेणी पांडेय एसपी पीआरओ बनाए गए हैं। वहीं अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की सूची आई है। आईजी मोहित अग्रवाल ने छह साल जिले में पूरे करने वाले एसआई धीरेंद्र सिंह, निलंबित एसओ कैलाश नाथ, राजेश मौर्या, धीरेंद्र सिंह, मलवां एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह, यूपी 100 में तैनात सनुज यादव का गैरजनपद स्थानांतरण किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed