फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   एसटीएफ के इनपुट पर यमुना पट्टी में छापे

एसटीएफ के इनपुट पर यमुना पट्टी में छापे

Sun, 26 May 2019 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
एसटीएफ के इनपुट पर यमुना पट्टी में छापे
फतेहपुर। यमुना पट्टी इलाके में बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रचने के सूचना पर पुलिस ने रात आठ बजे तीन लोगों को उठाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए दो शातिर अमेठी जिले के रहने वाले हैं। वह किसी की भाड़े में हत्या करने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


एसटीएफ अधिकारियों ने एसपी कैलाश सिंह को असोथर थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात होने की प्लानिंग की सूचना दी। सीओ सिटी केडी मिश्रा, सीओ थरियांव रामप्रकाश की दो संयुक्त टीमें बनाई गई। किशनपुर, ललौली, चांदपुर, गाजीपुर, असोथर, थरियांव थाने का फोर्स दोपहर को असोथर कस्बे पहुंचा। लोकेशन पर अनुराग सिंह के घर में
विज्ञापन


दबिश दी। उसके बाद झम्मन सिंह के दरवाजे पहुंची। कई घरों में छानबीन की। पुलिस टीमें लोकेशन पर यमुना कटरी इलाके में छापे मारती रही। टीमों को शनिवार रात करीब आठ बजे जरौली गांव के ब्रम्हकुंड के पास तीन लोग हत्थे चढ़े। असोथर के अनुराग सिंह, शनि पांडेय, सूरज निषाद को उठाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शनि और सूरज अमेठी जिले के आसपास के रहने वाले हैं। वह किसी की भाड़े में हत्या करने के लिए पहुंचे थे। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि सूचना पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो संख्या एवं परिचय
28- असोथर में अनुराग सिंह के घर में छानबीन करती टीम
29- झम्मन सिंह के दरवाजे पर पूछताछ करती पुलिस
अमेठी के ध्यानार्थ
एसटीएफ के इनपुट पर यमुना पट्टी में छापे
अमेठी के दो शातिर समेत तीन उठाए गए, पूछताछ जारी
हत्या, लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने का मिला था सुराग
अमर उजाला ब्यूरो



अग्निकांड में गृहस्थी जली
चौडगरा। बबूल के पेड़ में लगी आग ने शनिवार को किसान के घर को चपेट में ले लिया। घटना में गृहस्थी जलकर बर्बाद हो गई। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरबंशपुर भाऊपुर निवासी श्रवण पाल के छप्पर में पेड़ से उठी चिंगारी से आग लगी। कुछ ही पलों में आग विकराल हो गई। अग्निकांड में पूरे घर को चपेट में ले लिया। पीड़ित ने बताया कि अनाज, बर्तन, कपड़े, बिस्तर, चारपाई, बक्से, पांच हजार रुपये, भूसा, एक भैंस, पड़िया झुलसी है।
ब्यूरो

दो महिलाओं ने फांसी लगाई
असोथर/गाजीपुर। थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव निवासी मुन्ना पाल की पत्नी सुमित्रा पाल (35) ने घरेलू विवाद पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी दो बेटियों पल्लवी, छोटी हैं। मुन्ना पाल की पहली पत्नी की क्षय रोग पीड़ित होने के कारण मौत हो गई थी। विवाहिता का शव कमरे में धन्नी से कपड़े की डोरी से फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला का मायका शहर कोतवाली क्षेत्र का मलाका गांव है। उधर, असोथर थाना क्षेत्र के प्रेममऊ कटरा निवासी बाबूलाल की बेटी रीता (18) शाम करीब पांच बजे चारा काटने गई थी। उसका बाग में पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से शव लटकता मिला। किसी बात पर पिता ने दोपहर को उसे फटकार लगाई थी। एसओ हेमराज सरोज ने बताया कि पुलिस मौके पर भेजी गई है।


रिपोर्ट दर्ज करवाने को माहभर से लगा रहे चक्कर
फतेहपुर। प्रयागराज धूमनगंज थाने के नेहरू पार्क सैनिक कालोनी निवासी रामदेव त्रिपाठी सेना के रिटायर्ड कैप्टन हैं। उन्होंने एसपी से शिकायत की है। उनका आरोप है कि बेटी मधु की शादी राजेश पांडेय निवासी सिविल लाइन से की थी। उसकी बेटी को कई साल से ससुरालीजन प्रताड़ित कर रहे हैं। मारपीट की सूचना पर 23 अप्रैल को बेटी के घर आए थे। ससुरालीजनों ने उसके समेत परिवार के सदस्यों ने बंधक बना लिया गया था। मारपीट कर चेन, नकदी लूटी थी। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस आई थी। पुलिस ने कमरे से छुड़वाया था। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। रामदेव त्रिपाठी ने शनिवार को फिर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed