फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   क्रांग्रेस प्रत्याशी समर्थक के बेटे की हत्या में चार पर रिपोर्ट

क्रांग्रेस प्रत्याशी समर्थक के बेटे की हत्या में चार पर रिपोर्ट

Sat, 25 May 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
क्रांग्रेस प्रत्याशी समर्थक के बेटे की हत्या में चार पर रिपोर्ट
जहानाबाद (फतेहपुर)। कांग्रेस प्रत्याशी समर्थक के बेटे की हत्या में गुरुवार भोर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इलाके के तीन लोगों को नामजद किया गया है। एक व्यक्ति अज्ञात है। होटल में चाय नाश्ता के बाद रुपये मांगने को लेकर विवाद होने पर गोली मार देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जहानाबाद थाने के बुढ़वा गांव निवासी सुरेश सचान का बेटा अनुज (25) गुरुवार रात लहुरीसराय मोड़ बंथरा रोड में अपने होटल में था। रात लगभग साढ़े आठ बजे गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। हमलावर मौके से भाग निकले थे। बिंदकी सीओ अभिषेक तिवारी, जहानाबाद थानेदार सुरेश सिंह समेत कई थानों का फोर्स पहुंचा
विज्ञापन


था। पुलिस को होटल के पास फटहा बंबा के नीचे आरोपियों के तमंचा फेंकने का पता लगा। छानबीन में रात को पुलिस ने तमंचा बरामद किया। पिता सुरेश सचान ने भोर पहर एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर में बताया है कि लहुरीसराय निवासी संदीप कुमार उत्तम, पहलवान, गोलू समेत चार लोग होटल पहुंचे थे। कोल्ड ड्रिंक की
विज्ञापन
विज्ञापन


बोतल उधार मांगने लगे। बेटे ने उधार देने से इंकार किया। इस पर उसकी लात घूंसों से पिटाई की और गाली गलौच करने लगे। संदीप और गोलू ने जान से मारने के लिए पहलवान को ललकारा। पहलवान ने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पहले भी गुंडागर्दी दिखाकर होटल में उधार खाते पीते रहे हैं। विरोध करने पर विवाद

करते थे। पुलिस ने एक्सरे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम में गोली सीने में फंसी मिली। गोली 315 बोर के तमंचे की है। एसपी कैलाश सिंह ने बताया कि हत्यारोपी पहलवान को गिरफ्तार किया गया है। बाकी हमलावरों की तलाश की जा रही है।

होटल के अंदर ही आरोपियों ने अनुज को गोली मारी थी। होटल की मेज में खून पड़ा मिला। होटल के बाहर अनुज का शव मिला था। गोली मारने के बाद घायल हालत में अनुज बाहर तक आया था। वह होटल के बाहर ही गिर पड़ा और उसकी सांसें थम गईं।

पिता ने बताया कि हमलावर सत्ता पक्ष के समर्थक हैं और उनके लिए ही माहौल बनाने का काम करते हैं। इधर, क्रांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी का परिवार ने चुनाव में सहयोग किया था। प्रत्याशी घटना चुनावी खुन्नस में किए जाने की आशंका जता रहे हैं।

पुलिस को आशनाई के मामले में होटल संचालक अनुज की हत्या किए जाने की भनक लगी। पुलिस ने इस बिंदु पर भी पूछताछ चालू की है। इलाके की एक युवती से अनुज को जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि हमलावरों में शामिल संदीप इसकी खुन्नस मानता था। पहले भी इस मामले को इनमें नोकझोंक हो चुकी है।
फोटो संख्या एवं परिचय
19- रोते बिलखते परिजन
होटल का बिल मांगने पर की गई थी हत्या
कांग्रेस प्रत्याशी समर्थक के बेटे की हत्या में चार पर रिपोर्ट
इलाके के ही तीन लोग नामजद, होटल के पास मिला तमंचा
अमर उजाला ब्यूरो


संदिग्ध हालात में महिला की मौत
फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में शुक्रवार को मौत हो गई। मार्च्युरी हाउस में शव को रखवाया गया है। थाने के रायपुर गांव निवासी अरविंद कुमार की पत्नी मानसी (27) की शुक्रवार सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मायके सलवन गांव से पिता राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने बताया कि बेटी की हालत ठीक थी। दामाद कैंसर पीड़ित है। तीन दिन पहले लखनऊ दवा लेने गया है। बेटी की कैसे मौत हुई है कुछ समझ नहीं आ रहा है।
ब्यूरो

फोटो संख्या एवं परिचय
18- घटना की जानकारी देते पंकज, सनी
गंगा नहाकर निकले युवक की मौत
- भिटौरा घाट में साथियों संग नहाने गया था
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। साथियों संग गंगा स्नान के बाद बाहर निकले युवक की शुक्रवार को घाट पर ही अचानक हालत बिगड़ गई। सूचना पर चौकी पुलिस पहुंची। पुलिस ने घाट से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

हुसैनगंज थाने के गणेशपुर गांव निवासी विजय शंकर साहू का बेटा मोहित(18) गांव के पंकज, सनी के साथ स्कूटी से शहर आधार कार्ड बनावाने आया था। तीनों गंगा नहाने भिटौरा घाट चले गए। गंगा स्नान के बाद बाहर निकले। अचानक मोहित छटपटाने लगा। साथियों की चीख पुकार पर पुलिस पहुंची। एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टर के मृत घोषित करने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। पंकज ने बताया कि मोहित परिवार समेत मुंबई में रहते हैं। उसका एक भाई विनीत, बहन पूजा, मां ननकी देवी मुंबई में है। एक पखवारे पहले मोहित गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed