फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   भैंस के बगल में टूट कर गिरा हाईटेंशन तार

भैंस के बगल में टूट कर गिरा हाईटेंशन तार

Mon, 25 Feb 2019 08:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
भैंस के बगल में टूट कर गिरा हाईटेंशन तार
असोथर(फतेहपुर)। कस्बा के छविनाथ टोला में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों के सूचना देने पर उपकेंद्र से बिजली सप्लाई बंद हुई। तार जोड़ने पहुंचे कर्मियों का मुहल्ले के लोगों ने विरोध किया। बाद में पुलिस के आने पर तार जोड़ा जा सका। उपकेंद्र की 11 केवीए जर्जर हाईटेंशन लाइन से कस्बा में बिजली सप्लाई होती है। इस माह में कई बार तार टूट चुका है। लोगों ने उपकेंद्र के कर्मचारियों से तार बदलवाने को कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मुहल्ले के नरेश, कमलेश ने बताया कि हरी पासवान की दो भैंस पास में बंधी हुई थी। मइयादीन ने बताया कि पिछले साल इसी जगह पर दो मवेशी करंट की चपेट से मर गए थे। इसके बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी अनदेखी किए हैं। सुभाष कुमार ने बताया कि 200 मीटर तार पूरी तरह से जर्जर है। एसडीओ जाहिद सिद्दीकी ने बताया कि नया तार लगाने के लिए इस्टीमेट भेजा गया है।
विज्ञापन

टूट कर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed