फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   स्कूली वाहन का दरवाजा खुलने छात्र गिरा, घायल

स्कूली वाहन का दरवाजा खुलने छात्र गिरा, घायल

Sat, 01 Dec 2018 12:31 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
स्कूली वाहन का दरवाजा खुलने छात्र गिरा, घायल
बिंदकी। लॉक खराब होने से शुक्रवार की दोपहर स्कूली वैन का पिछला दरवाजा खुुल गया। पास बैठा छात्र सड़क पर सिर के बल गिर कर घायल हो गया। बच्चे की चीख सुनकर गुस्साई भीड़ चालक को पीटने के लिए बढ़ी, कुछ लोगों के समझाने पर चालक बच गया।
विज्ञापन

नगर के ललौली रोड स्थित स्टेट बैंक के सामने वाली गली निवासी कन्हैया गुप्ता का 10 वर्षीय बेटा उज्ज्वल नगर के ही ललौली रोड स्थित एक स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। प्रतिदिन की तरह वह स्कूल पढ़ने गया था छुट्टी होने के बाद वह स्कूली वाहन से घर लौट रहा था। स्टेट बैंक के सामने वाली गली की ओर मुड़ते समय यह हादसा हो गया। गनीमत रहा कि पीछे से कोई दूसरा वाहन नहीं आ रहा था वरना हादसा बड़ा हो जाता। सिर में गहरी चोट के चलते छात्र को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि कुछ स्कूली वाहनों में बच्चों को ठूंस कर ले जाया जाता है। दूसरी ओर कोतवाल एपी तिवारी का कहना है कि परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से समय-समय पर ऐसे वाहनों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन

स्कूली वाहन का दरवाजा खुलने छात्र गिरा, घायल
दरवाजे का लॉक खराब होने से हुई घटना, भीड़ के हाथों पिटते बचा चालक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed