फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   हाईवे पर खड़ी डीसीएम से पेंट चोरी

हाईवे पर खड़ी डीसीएम से पेंट चोरी

Sun, 03 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर खड़ी डीसीएम से पेंट चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। हाईवे पर घर के सामने खड़ी डीसीएम से शनिवार की रात चोरों ने पेंट के डिब्बे और टैंक का ताला तोड़कर डीजल पार कर दिया। पुलिस ने तहरीर देने पहुंचे चालक को थाने में बैठाकर पूछताछ शुरू की है।

हाईवे पर औंग थाना क्षेत्र स्थित गढ़ी कीचकरपुर निवासी कमलेश सिंह डीसीएम चालक है। वह कानपुर रनिया स्थित पेंट फैक्ट्री से इलाहाबाद का भाड़ा लेकर निकला था। कुछ घंटे के लिए रास्ते में घर पर चालक सोने के लिए रुक ा था। उसने डीसीएम हाईवे किनारे घर के बाहर खड़ी की थी।
विज्ञापन


वह सुबह इलाहाबाद जाने के लिए उठा तो देखा डीजल टैंक का ताला टूटा था। सड़क पर डीजल गिरा था। डीसीएम का त्रिपाल फटा मिला। चालक ने बताया कि त्रिपाल फाड़कर चोर हजारों रुपये के पेंट के डिब्बे चुरा ले गए हैं। उसने आशंका जताई कि डीजल चोरी गैंग ने वारदात की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजल चुराने के बाद गाड़ी में किसी को न देखकर पेंट के डिब्बे भी चुरा ले गए हैं। चालक मामले की तहरीर देने पुलिस के पास पहुंचा। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि डीसीएम मालिक ने चालक पर ही चोरी की आशंका जताई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

23- डीसीएम में खाली पड़े पेंट के गत्ते।
हाईवे पर खड़े डीसीएम से पेंट के डिब्बे चोरी
टैंक का ताला तोड़कर डीजल भी किया पार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed