फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पति से विवाद पर पत्नी ने दे दी जान

पति से विवाद पर पत्नी ने दे दी जान

Sat, 02 Sep 2017 11:28 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
पति से विवाद पर पत्नी ने दे दी जान
पति से विवाद पर पत्नी ने दी जान
विज्ञापन


फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेवरामऊ गांव में राजकुमारी(30) ने शनिवार क ी सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पोस्टमार्टम में भी खुदकुशी की पुष्टि हुई है।



बांदा जिले के मर्का थाने के जरका गांव निवासी राजकु मारी की शादी दस साल पहले सियाराम प्रजापति से हुई थी। सियाराम गाजीपुर थानाक्षेत्र के सेवरामऊ गांव निवासी हैं। इनके तीन बच्चे हैं। सियाराम ने बताया कि खाने को लेकर रात को पत्नी से विवाद हुआ था।
विज्ञापन



विवाद के बाद सभी लोग सो गए थे। वह सुबह नित्यक्रिया के लिए चले गए। घर लौटने पर पत्नी को कमरे की छत के कुंडे से लटका देखकर सन्न रह गए। साड़ी का फंदा खोलकर पत्नी को नीचे उतारा। तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की खबर पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। एसओ आरके पटेल ने बताया कि मायके पक्ष ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है। आरोप लगाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

- सुबह साड़ी के फंदे से लटका मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed