{"_id":"596e49144f1c1bae178b4700","slug":"121500399892-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वीजा देकर 1.10 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी वीजा देकर 1.10 लाख की ठगी
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी वीजा देकर 1.10 लाख की ठगी
फतेहपुर। खाड़ी देश में नौकरी के लिए फर्जी वीजा देकर एक लाख 10 हजार रुपये हड़प लेने का मामला उजागर हुआ है। पीड़ित ने इस मामले की थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
थरियांव थाने के खरसोला गांव निवासी श्यामलाल ने बताया कि हथगाम थाने के कसरांव मजरे के बड़ीबाग निवासी एक शख्स ने बेटे हीरामन को खाड़ी देश का वीजा देने का भरोसा दिया था। इसके लिए एक लाख 10 हजार रुपये मांगे गए।
एक साल पहले पूरी रकम दे दी गई। इसके बाद आरोपी ने अरब देश का वीजा थमाया। इसका सत्यापन बेटे ने इंटरनेट से किया। इसमें वीजा फर्जी निकला। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। वह लोग आरोपी के घर पहुंचे। आरोपी कुछ दिनों तक नया वीजा मंगाने की बात कहकर टरकाता रहा। इसके बाद रुपये वापस करने का बहाना करने लगा। रुपये न मिलने पर वह पुत्र को लेकर आरोपी के घर गए। तब उसने बदसलूकी शुरू कर दी।
विज्ञापन
एसएचओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष को बुलाया गया है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
- इंटरनेट से सत्यापन में वीजा निकला नकली