{"_id":"5c9d1c48bdec2258a54325a6","slug":"101553800264-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल भाड़े को लेकर परिचालक से हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माल भाड़े को लेकर परिचालक से हाथापाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। कानपुर से प्रयागराज जा रही रोडवेज बस के परिचालक से दो युवकों ने हाथापाई की। इससे बस में हड़कंप मच गया। युवकों ने बस को भी रोकने का प्रयास किया। युवकों के जाते ही पुलिस को बुलाया गया।
प्रयागराज लीडर रोड डिपो की बस गुरुवार को कानपुर से यात्रियों को लेकर प्रयागराज जा रही थी। बस में कानपुर से एक व्यक्ति ने करीब दो क्विंटल सामान लोड किया था। गाड़ी सोन कुमार चला रहे थे, जबकि परिचालक नीरज सोनकर थे। लगेज खागा पूर्वी बाईपास पर उतरना था। जैसे ही बस पूर्वी बाईपास पर आई तो दो युवकों ने बस को रोका और लगेज उतारने की बात कही। लड़कों ने लगेज उतारा तो कंडक्टर ने 600 रुपये भाड़ा मांगा। युवकों ने
कहा कि वह केवल 400 रुपये देंगे। इसी बात को लेकर कंडक्टर और युवकों में बहस हो गई। यह देख ड्राइवर ने बस चला दी तो एक युवक ने बस की चाभी निकाल ली, इससे बस रुक गयी। परिचालक से भी हाथापाई हुई और फिर युवक वहां से लगेज लेकर चले गए। यह देख परिचालक ने पुलिस को फोन किया तो इंस्पेक्टर उपेंद्र राय फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। कंडक्टर ने आरोप लगाया कि युवक उसकी नकदी भी ले गए हैं। पुलिस ने कैश मिलान करने को कहा तो कंडक्टर ने बताया कि करीब 600 रुपये कम हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।