{"_id":"21e03c648884833ab218b82b5fbeb6f0","slug":"crime-will-not-bkshe-hiding-thanadhyksh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बख्शे नहीं जाएंगे अपराध छुपाने वाले थानाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बख्शे नहीं जाएंगे अपराध छुपाने वाले थानाध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sun, 07 Jun 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली बिंदकी में पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने शनिवार को समाधान दिवस पर फरियादें सुनीं और सख्त लहजे में कहा कि अपराध छुपाने वाले थानाध्यक्षों को बख्शा नहीं जाएगा। कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न थानों में कुल सात शिकायतें दर्ज की गईं। मौके पर पांच निस्तारित की गईं।
विज्ञापन
कोतवाली बिंदकी में आए नए कप्तान अनीस अंसारी ने कहा कि अपराधियों व जरायम पेशेवरों के खिलाफ पूरे जिले में सघन अभियान चलाया जा रहा है। जनता के सहयोग से ही पुलिस को इसमें सफलता भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्षों को आदेश दिया जा चुका है कि अपराध छोटा हो या बड़ा किसी भी सूरत में छुपाया नहीं जाए। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित पशुओं के वध, हरे वृक्षों की कटान, अवैध आरा मशीनों, कोयले व दारू की भट्टियाें, ओवरलोड चलने वाले वाहनाें पर रोक लगाने के लिए जल्द संबंधित विभागों टीम के साथ युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। एसपी ने अपना मोबाइल नं. 9454400268 देते हुए जनता से अपील किया है कि वह अपराधियों की सही जानकारी देकर पुलिस का सहयोग करें। सूचना देने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन