फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Property of 39 accused will be attached in mass conversion in Fatehpur

Fatehpur: सामूहिक धर्मांतरण में 39 आरोपी फरार, कोर्ट ने जारी किया संपत्ति कुर्क का नोटिस

Wed, 30 Nov 2022 02:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2022 02:37 PM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज के इवेजलिकल चर्च आफ इंडिया में सामूहिक धर्म परिवर्तन के आरोप में 15 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में कोर्ट ने फरार 39 आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Property of 39 accused will be attached in mass conversion in Fatehpur
इसी चर्च में सामूहिक धर्मांतरण का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में सामूहिक धर्मांतरण के मामले में फरार 39 आरोपियों की संपत्ति कुर्क किए जाने दी गई अर्जी पर कोर्ट ने सुनवाई की है। कोर्ट ने संपत्ति कुर्क का नोटिस जारी कर दिया है। आरोपियों के घरों पर पुलिस नोटिस चस्पा करेगी।

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज स्थित इवेजलिकल चर्च ऑफ इंडिया में सामूहिक धर्मांतरण का 15 अप्रैल की रात को मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में 36 नामजद और 20 अज्ञात आरोपी बनाए गए थे। पादरी विजय मसीह समेत 14 आरोपी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

मामले में रत्ना दाउद, नम्रता कुमारी, ओंग दोर्जी लेपचा,  चंद्रकना लेपचा, प्रेमा भानू, उदय भानू, विजय कुमार सैमसन, बैट्रिस सैमसन, विपिन कुमार सैमसन, रूत शालिनी सैमसन, रेश्मा सैमसन, सैमुअल डेविड सैमसन, रोमा शालिनी सैमसन, मर्गरेट शर्मा, करनिलियस शर्मा, महिमा शर्मा फरार  हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, शारून, प्यारा समद, गीता मसीह, नरहरि याकूब मसीह, माधुरी पन्ना, कामेश कुमार, सुनैना कुजूर, उज्जवालेन टोप्यो, अक्षता टोप्यो, नीलमणि टोप्यो, अर्पित कुमार, ज्योति मोनालिसा, मिनीक्षी टिर्की, अंजू रानी, दाउद मसीह समेत 39 आरोपी फरार है।

कोतवाल/विवेचक अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के संपत्ति कुर्क किए जाने की कार्रवाई का कोर्ट ने आदेेश दिया है। आरोपियों के पते पर समय रहते कोर्ट में हाजिर होने की नोटिस चस्पा की जाएगी। हाजिर नहीं होने पर तय समय सीमा के बाद संपत्ति कुर्क की जाएगी।

पुलिस को नोटिस तामीला में उठानी पड़ेगी मशक्कत
फतेहपुर। सामूहिक धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस को नोटिस तामील कराने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ेगा। अधिकतर आरोपी अस्थायी रूप से मिशन हास्पिटल, कलक्टरगंज, हरिहरगंज, देवीगंज, पटेल नगर के रहने वाले हैं।

ये समूह बनाकर कालोनियों में बसे थे। धर्मांतरण के मामले के बाद ये लोग पैतृक गांवों में भाग निकले हैं। इनके मूल पतों में कर्नाटक, उत्तराखंड का देहरादून, लखनऊ, कानपुर, सोनभद्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल है। इन जगहों पर जाकर नोटिस तामील कराना मशक्कत का काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed