फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,up news,fatehpur news,fatehpur

छेड़खानी की आहत छात्रा ने दी जान

Mon, 07 Nov 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime,up news,fatehpur news,fatehpur
जाफरगंज (फतेहपुर)। छेड़खानी से आहत 11वीं की छात्रा ने शनिवार शाम फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पर रविवार को पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और परिजनों के बीच नोकझोंक हुई। परिजनों ने शव उठाने से पुलिस को रोका। आरोपी को गिरफ्तारी किए जाने की मांग की गई। किसी तरह समझाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी जोनिहां स्थित एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। छात्रा के वकील ताऊ ने बताया कि छात्रा की मां शनिवार शाम बच्चों के साथ खेत से लौटी तो कमरे की छत पर लगे छल्ले में किशोरी का दुपट्टे के फंदे से शव लटकता देखा। किशोरी को गांव का रहने वाला एक युवक अक्सर परेशान करता था।
विज्ञापन

किशोरी की मां खेत चली जाती थी तो वह घर तक पहुंच जाता था। इसका पता लगने पर कुछ दिन पहले युवक के घरवालों से शिकायत की गई थी। इसके बाद भी वह भतीजी का स्कूल आते-जाते पीछा करता था। मामले को लेकर शनिवार दोपहर भी कहासुनी हुई थी। इससे परेशान होकर मानसिक तनाव में भतीजी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सुबह प्रधान ने थाने में सूचना दी। पुलिस से परिजनों ने आरोपी को सामने लाने की मांग रखी। काफी देर तक हंगामा हुआ। प्रभारी थानाध्यक्ष महेश सिंह, एसएसआई बृजेश सिंह यादव ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
दो माह पहले पिता मलयेशिया गया
छात्रा का पिता मलयेशिया में नौकरी करता है। मृतका चार बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। मृतका का ननिहाल ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में है। उसका बचपन ननिहाल में बीता था। करीब तीन साल से गांव में आकर रहने लगी थी। ग्रामीणों के बीच मृतका और पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग की भी चर्चा रही है। इसका परिवार के लोग विरोध करते थे।

मानसिक रोगी युवक को छोड़कर परिवार भागा
घटना के बाद से पड़ोसी युवक और उसका परिवार भाग निकला है। घर में युवक का एक मानसिक रोगी भाई है। बाकी परिवार के लोगों रात से ही गायब हैं। ग्रामीणों के मुताबिक युवक सूरत में प्राइवेट नौकरी करता है। वह परिवार को लेकर सूरत जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed