फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,up news,fatehpur news,fatehpur

महिला स्वास्थ्य कर्मी से सहकर्मी ने की छेड़खानी

Thu, 13 Oct 2022 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
crime,up news,fatehpur news,fatehpur
फतेहपुर। पीएचसी में तैनात अनुसूचित जाति की महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ सहकर्मी ने बदसलूकी की। पुलिस ने छेड़खानी, धमकी, एससी-एसटी और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जालौन जिले के उरई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की महिला भिटौरा ब्लॉक स्थित एक पीएचसी में स्वास्थ्य कर्मी के पद पर तैनात हैं। महिला का आरोप है कि पीएचसी में तैनात कर्मी ज्ञान किशोर तिवारी उनसे अक्सर नशे में गाली-गलौज और जाति सूचक शब्द बोलते हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है। उसने 20 जनवरी सीएमओ से भी शिकायत की थी।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट मंगलवार शाम अस्पताल आए। वह अकेले ड्यूटी पर थी, तभी अश्लील इशारे करने लगा। विरोध करने पर हाथ पकड़कर मरोड़ दिया। धक्का देकर जमीन में गिरा दिया। उसे धमकाया कि अस्पताल में रहना है तो उसके हिसाब से काम करना पड़ेगा। फेसबुक पर लगी उसकी फोटो पर अश्लील कमेंट किया, जिससे परिवार और समाज में अपमानित होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसके बेटे से धोखे में रखकर मोबाइल से उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया से शेयर कर ली। फोटो वायरल कर सामाजिक रूप से बदनाम कर रहा है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed