फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,up news,fatehpur news,fatehpur

बैनामा का झांसा देकर पूर्व सचिव ने 10 लाख रुपये हड़पे

Thu, 13 Oct 2022 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
crime,up news,fatehpur news,fatehpur
फतेहपुर। दस लाख रुपये में मकान बेचने का झांसा देकर पूर्व सचिव ने 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के सनगांव निवासी सत्यप्रकाश ने बताया कि करीब तीन साल पहले जमलामऊ गांव के कृष्णपाल सेंगर से मुलाकात हुई थी। कृष्णपाल साधन सहकारी समिति विक्रमपुर के पूर्व सचिव हैं। उन्होंने खागा स्थित अपना मकान बेचने का उसके सामने प्रस्ताव रखा। मकान की कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई, लेकिन उसे कम दाम में बेचने की बात कही।
छह माह पहले उसने कृष्णपाल को अपने घर सनगांव बुलाया। कुछ लोगों के सामने 10 लाख रुपये दिए। उसके बाद बैनामा करने की बात पर पूर्व सचिव टरकाने लगा। दबाव बनाने पर 20 मई को उसे 10 लाख रुपये का चेक दिया। चेक बैंक में लगाया तो खाते में रुपये नहीं होने का पता लगा।
विज्ञापन

पूर्व सचिव ने न ही मकान का बैनामा किया और न ही रुपये वापस किए हैं। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed