फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,theft,up news,fatehpur news,fatehpur

शराब दुकान के मालिक के घर से चार लाख की चोरी

Mon, 14 Nov 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
crime,theft,up news,fatehpur news,fatehpur
फतेहपुर। शराब दुकान मालिक के घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब चार लाख का माल पार कर दिया। पुलिस से बेखौफ चोरों ने घर में दो बार वारदात की। पुलिस रविवार दोपहर मौके पर पहुंची। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और परिवार को कार्रवाई का आश्वासन देकर लौट गई।
विज्ञापन

असोथर थाने के कस्बा निवासी चंद्रप्रताप सिंह शराब दुकान के मालिक हैं। उनके भतीजे हर्षित सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के राजनगर मोहल्ले में चाचा ने कुछ दिनों पहले ही घर खरीदा है। उनके बाबा की 12 दिन पहले मृत्यु हो गई थी। परिवार के सभी लोग क्रिया कर्म के लिए गांव में हैं।
विज्ञापन

चाचा के कहने पर रुपये लेने शनिवार दोपहर घर आए थे। गेट का ताला खोलकर अंदर घुसे। दो कमरों के ताले टूटे पड़े थे। एक कमरे में रखी अलमारी खुली और लॉकर टूटा पड़ा था। अलमारी से एक लाख रुपये, कुछ फुटकर रुपये, सोने-चांदी के करीब तीन लाख कीमत के जेवरात गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने घटना की 112 नंबर में सूचना दी। उसके बाद कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली से चौकी कचहरी भेजा गया। कचहरी चौकी प्रभारी ने शाम होने की वजह से रविवार को बुलाया। इसके बाद गांव में काम होने की वजह से घर में ताला लगाकर चले गए। वे रविवार दोपहर फिर घर लौटकर आए।
गेट का ताला टूटा पड़ा था। दोबारा घर में चोरी हुई देखकर होश उड़ गए। चोर शनिवार रात कमरे से इनवर्टर और बैटरा चुरा ले गए हैं। वे फिर चौकी शिकायत लेकर गया।

चौकी पुलिस ने पास की एक दुकान में सीसीटीवी कैमरे की जांच की। उसके बाद वीआईपी ड्यूटी पर जाने की बात कहकर पुलिस लौट गई। उनके घर में सोमवार को तेरहवीं संस्कार का आयोजन है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चोरों की तलाश चालू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed