{"_id":"6117c6b78ebc3ee0782e44f5","slug":"crime-murder-gunshot-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6461786200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलह से परेशान पत्नी ने पति के सिर पर मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलह से परेशान पत्नी ने पति के सिर पर मारी गोली, मौत
विज्ञापन
छिवलहा (फतेहपुर)। रोजाना के झगड़ों से परेशान महिला ने शुक्रवार रात पति की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात रात करीब दो बजे हुई। फायर की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रही बेटी मौके पर पहुंची तो पिता का खून से लथपथ शव तख्त पर पड़ा देखा। पत्नी ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने बेटी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
इरादतपुर धामी (संझिया) गांव निवासी ओमप्रकाश मौर्य (55) ने हथगाम-सिठौरा मार्ग पर ऑटो पार्ट्स की दुकान खोल रखी है और यहीं पर परिवार सहित रहता है। घर में पत्नी श्रीमती व बेटी लक्ष्मी देवी (21) है। शुक्रवार रात को ओमप्रकाश व श्रीमती के बीच विवाद और मारपीट हुई। इसके बाद सभी सो गए। रात करीब दो बजे श्रीमती ने घर में रखी दोनाली बंदूक को लोड कर पति की दाहिनी कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गोली की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सोई बेटी लक्ष्मी की नींद खुली तो वह कमरे में आई। जहां पिता की लाश पड़ी थी। थोड़ी देर में श्रीमती ने खुद पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी। उसने बताया कि झगड़े के दौरान गलती से फायर हो गया. जिसमें पति की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो श्रीमती को हिरासत में लिया और मौके से एक डबल बैरल बंदूक, एक खोखा, एक कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लक्ष्मी की तहरीर पर मां श्रीमती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ थरियांव अनिल कुमार ने बताया कि गृह कलह से परेशान होकर पत्नी ने शुक्रवार की रात पति की हत्या की है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दो साल पहले बेटे ने की थी खुदकुशी
ओमप्रकाश व श्रीमती का एक बेटा सुरजीत था। जो बेटी लक्ष्मी से छोटा था। दो साल पहले उसने गांव स्थित घर में तमंचे से गोली मारकर जान दे दी थी।
पुलिस ने बेटी से की पूछताछ
हथगाम पुलिस को लक्ष्मी ने बताया कि पिता ओमप्रकाश व मां के बीच रोजाना किसी ने किसी बात को लेकर विवाद होता था और हाथापाई की नौबत आ जाती थी। शुक्रवार को दोनों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने जब मौका-मुआयना किया तो आंगन में चूड़ी के टुकड़े पड़े मिले।
श्रीमती ने दो कारतूस लोड किए थे
पुलिस ने जब घटनास्थल का मुआयना किया तो बंदूक तख्त के पास पड़ी मिली। पुलिस ने बंदूक को चेक किया तो एक खोखा मिला और एक जिंदा कारतूस भी था। इससे स्पष्ट है कि श्रीमती न ेदो कारतूस लोड किए थे। लेकिन पहले फायर में ही ओमप्रकाश की मौत हो गई। इसलिए दूसरी गोली चलाने की नौबत ही नहीं आई।