फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,murder,fatehpur news

गला दबाकर महिला की हत्या कर नहर में फेंका था शव

Wed, 15 Sep 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
crime,murder,fatehpur news
फतेहपुर। ललौली थानाक्षेत्र में निचली गंगा नहर से 16 अगस्त को बरामद 35 वर्षीय महिला के शव के मामले में पुलिस ने 25 दिन बाद हत्या की एफआईआर दर्ज की है। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पोस्टमार्टम में महिला की गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन

निचली गंगा नहर (बड़ी नहर) में पवारनपुर पुलिया के पास महिला का शव फंसा मिला था। शव कई दिन पुराना होने का अंदाजा लगाया गया था। महिला हाथों में लाल और हरे रंग की चूड़ियां पहने थी। शरीर पर कपड़े नहीं थे। शव कानपुर की ओर से आने की संभावना जताई गई थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में महिला की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद सेमरिया गांव के चौकीदार फूलचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने महिला की हत्या करने और शव छिपाने के आरोप में मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 सितंबर को मिले शवों की नहीं हुई पहचान
ललौली थानाक्षेत्र में निचली गंगा नहर थवई गांव के पास 12 सितंबर को 50 वर्षीय अधेड़ और 30 वर्षीय युवक का शव करीब डेढ़ घंटे के अंतराल में बरामद हुए थे। इन दोनों शवों की दो दिन बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने डीसीआरबी और पंपलेट के जरिए शवों की पहचान के लिए प्रचार प्रसार शुरू किया है।

हत्या कर फेंके गए युवती के शव की भी नहीं हुई पहचान
ललौली थानाक्षेत्र के कोर्रा कनक बोरहा नाले के पास से 15 जून को करीब 20 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ था। युवती जींस और टॉप पहने थी। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने 28 जून को एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस का दावा है कि टीमें भेजकर करीब 13 जिलों में पहचान के प्रयास किए गए लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। युवती की शिनाख्त पहली पहली बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed