{"_id":"60e5f7168ebc3e549969a234","slug":"crime-murder-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6388875110","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बीए की छात्रा का तीन दिन बाद कुएं से शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता बीए की छात्रा का तीन दिन बाद कुएं से शव बरामद
विज्ञापन
बकेवर। थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा का बुधवार देर शाम शव कुएं में मिला। परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई है। छात्रा चार जुलाई की रात से लापता थी। पुलिस ने शव मिलने के करीब एक घंटे पहले ही चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। संदिग्धों को उठाकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
18 वर्षीय छात्रा चार जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे घर से लापता हो गई थी। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। पिता ने बुधवार शाम करीब चार बजे बेटी के अपहरण का मुकदमा अंशु गुप्ता, पंकज, अशोक और भैसोली गांव के शिवम आरख के खिलाफ दर्ज कराया।
पुलिस छात्रा की तलाश में ही लगी थी कि शाम करीब साढ़े पांच बजे एक कुएं में उसका शव मिल गया। गांव में सूचना फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गांव के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
पिता ने आरोप लगाया कि बेटी का अपहरण किया गया है। उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। थानाध्यक्ष जयचंद भारती ने बताया परिजनों ने जिन लोगों को नामजद किया है, उन्हें उठाकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सही जानकारी सामने आ सकेंगी।
घटना की रात पिता ने बेटी को डांटा था
चार जुलाई का रात छात्रा का घर में विवाद हुआ था। घटना की रात छात्रा के पिता रात करीब आठ बजे खेत से घर पहुंचे थे। इस दौरान छात्रा टीवी देख रही थी, तभी पिता ने बेटी को फटकार लगाई थी। इसके बाद घर से खाना खाने के बाद वह खेत चले गए थे। करीब रात 9:30 बजे अचानक छात्रा घर से गायब हो गई थी। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।