फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

फतेहपुरः चाचा और भतीजे के अंतिम संस्कार पर हर आंख नम

Sat, 08 Oct 2022 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
crime
लवकुश की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। दीवार ढहने से परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शवों के पोस्टमार्टम के बाद गांव में ही एक साथ चाचा और भतीजे के अंतिम संस्कार पर हर ग्रामीण की आंख नम हो गई।
विज्ञापन

सोनहीं गांव में शुक्रवार रात पड़ोसी की दीवार के मलबे में दबने से पंकज रैदास के पुत्र प्रीत (4) और भाई लवकुश (22) की मौत हो गई थी। बच्चे के रिश्ते में बाबा शत्रुघ्न गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने शत्रुघ्न की रात में नाजुक हालत देखकर कानपुर रेफर कर दिया था। पंकज ने बताया कि हादसे में बेटा और भाई दोनों को खो दिया है। उसकी पत्नी आरती बेटे की मौत से बदहवास है। लवकुश 26 सितंबर को गुजरात के सूरत से लौटकर आया था। दीवार पड़ोसी बालगोविंद की है। शवों का गांव स्थित पैतृक खेत में अंतिम संस्कार किया गया।

प्रीत की फाइल फोटो। संवाद

प्रीत की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed