फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

फतेहपुरः भाई को बहन का आश्रित बनाकर नौकरी दी

Sat, 08 Oct 2022 06:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने मां से शपथपत्र लेकर बेटे को बहन का मृतक आश्रित बनाकर लिपिक की नौकरी दे दी। बहन की सर्विस बुक में नामनी के स्थान पर भाई का नाम अंकित नहीं है। मुख्यमंत्री से शिकायत पर बेसिक शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू की है। बीएसए ने बीईओ मुख्यालय राजेश कटियार को जांच दी है।
विज्ञापन

हथगाम ब्लाक के कनकपुर निवासी पियूष को मार्च 2019 में मृतक आश्रित कोटे पर बीईओ मुख्यालय के अधीन कनिष्ठ लिपिक की नौकरी दी गई थी। पियूष के पिता वित्तपोषित (एडेड) इंटर कॉलेज में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं। पियूष की अविवाहित बहन की मौत के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने यह खेल किया। खास बात यह है कि सेवारत बहन और भाई पियूष दोनों पिता के आश्रित हैं, लेकिन बहन की मौत के बाद बिना किसी आधार के तत्कालीन बीएसए ने मां से शपथ पत्र लेकर भाई पियूष को बहन का मृतक आश्रित बना दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी बीईओ मुख्यालय राजेश कटियार का कहना है कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है। जांच रिपोर्ट अगले सप्ताह बीएसए को सौंप दी जाएगी। बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि तहसील से अधिकृत वरासत प्रमाण पत्र ही साक्ष्य माना जाता है। सर्विस बुक में संबंधित व्यक्ति का नाम-नामिनी कॉलम में अंकित है। ऐसे व्यक्ति को ही किसी मृतक कर्मचारी का आश्रित माना जा सकता है। परिवार के किसी सदस्य का दिया गया शपथपत्र मृतक आश्रित कोटे से नौकरी देने का प्रमाण पत्र नहीं है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed