फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

फैक्टरी में आग लगी, चार मजदूर झुलसे

Wed, 20 Apr 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। मलवां औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार दोपहर तीन बजे नीलाम लक्ष्मी काटसिन मिल की धागा यूनिट के भूतल में गैस रिसाव के कारण आग लग गई। आग में चार मजदूर झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन की हालत गंभीर देखकर कानपुर हैलट रेफर किया है। एक को प्राथमिक इलाज के बाद घर जाने दिया।
विज्ञापन

हादसे में कानपुर फजलगंज के रहने वाले गुड्डू (40), संजीव मिश्रा (27), राजेंद्र (40), पल्लू (27) झुलसे हैं। फैक्टरी के ही कुछ लोग मजदूरों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर ले गए। डॉक्टर ने पल्लू को छोड़कर तीनों की हालत गंभीर बताई है। पुलिस के मुताबिक राजस्थान भीलवाड़ा के योगेंद्र सिंह कटार करणी सेना के उपाध्यक्ष है। उनकी फर्म सिद्घी इंपैक्स ने फैक्टरी नीलामी के बाद स्क्रैप खरीदा है। फैक्टरी परिसर में भूतल स्थित धागा यूनिट में मजदूर काम कर रहे थे। आक्सीजन गैस सिलिंडर के लीकेज होने से आग लग गई। किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाया जा सका। कानपुर के ही दयाशंकर और अनीस की देखरेख में मजदूर काम कर रहे थे। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि मजदूरों के काम कराने वाले ठेकेदारों के आने पर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed