फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

आग से सात मवेशियों की मौत, वृद्ध झुलसा

Thu, 14 Apr 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
आग लगने से जला घर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। सगे भाइयों के घरों में बुधवार दोपहर आग लग गई। इससे सात मवेशियों की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों और दमकल ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कोतवाली के जनता गांव निवासी रामराज रैदास और प्रकाश रैदास सगे भाई हैं। वह लोग परिवार के साथ सुबह गेहूं कतराई करने गए थे। उनके कच्चे घरों में आग लग गई। आग लगने के दौरान भाइयों का बुजुर्ग पिता हीरा घर अंदर सो रहा था। आग की तपिश से उसकी नींद खुली। घर के बाहर भागकर उसने अपनी जान बचाई। वह झुलस गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी। ग्रामीणों और दमकल ने आग पर काबू पाया। छप्पर के नीचे बंधी रामराज की भैंस, प्रकाश की पांच बकरियां, एक बछिया की जलकर मौत हो गई। दोनों घरों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। लेखपाल भान सिंह ने नुकसान का आकलन किया। एसडीएम अवधेश निगम ने बताया कि अग्नि पीड़ितों को जल्द सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed