फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

नमक कारोबारी की हत्या में कारोबारियों पर शक

Wed, 13 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। अभी तक की जांच में पुलिस नमक कारोबारी की हत्या में दो करीबियों का हाथ मान रही है। पुलिस को घटनास्थल से अहम सुराग मिले हैं। पुलिस जल्द ही संदिग्धों से पूछताछ करेगी। खून लगी शर्ट और टोपी हत्या का राजफाश कर सकती है।
विज्ञापन

मीरखपुर मोहल्ला निवासी नमक कारोबारी संत कुमार अग्रवाल (70) और उनका बेटे शैलेंद्र कुमार उर्फ शालू सोमवार शाम दुकान पर बैठे थे। तभी चार बदमाश शैलेंद्र को बंधक बनाकर दुकान के पीछे नमक गोदाम में ले गए थे। वहां मारपीट कर बेहोश करने के बाद उसे नमक की बोरियों से दबा दिया था। कारोबारी संत कुमार की हत्या कर बदमाश भाग निकले थे। शैलेंद्र ने बदमाशों को पहचानने का दावा किया था। पहले भी दुकान में उसके साथ लूटपाट होनी बताई है। पुलिस ने मामले में चार अज्ञात बदमाशों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस को नमक गोदाम से खून लगी चेकदार शर्ट और एक टोपी मिली है। यह शर्ट घटना से पहले कारोबारी का एक करीबी पहने देखा गया था। बाद में करीबी दूसरी टी शर्ट पहने था। पुलिस ने खून लगी शर्ट व टोपी कब्जे में ली है। फोरेंसिक टीम ने खून का नमूना लिया है। खून मृतक का होने पर शर्ट पहनने वाले से हत्या का कनेक्शन जुड़ सकता है। शर्ट पहनने वाले का पता पुलिस को मिले एक वीडियो से लगा है।
विज्ञापन

वीडियो बनाने वाला भी पुलिस के संदेह के घेरे में हैं। वह परिवार का काफी नजदीक है। कई सालों से नमक कारोबारी के यहां नौकरी कर रहा है। वह पहले भी शैलेंद्र के साथ हुई लूटपाट के बाद पहुंचा था। पुलिस जल्द ही दोनों से पूछताछ कर सकती है। हत्या के दिन दोपहर में नमक कारोबारी का एक करीबी से विवाद भी हुआ था। दोनों के बीच गाली-गलौज तक हुई थी। यह नजारा कुछ लोगों ने देखा भी है। शैलेंद्र ने बताया कि बदमाश उसे भी मार देते। उन बदमाशों ने एक ने बोला कि उसे मार देंगे तो आगे लूटपाट किसके साथ करेंगे। उसकी जेब से बदमाश आठ-दस हजार रुपये भी निकाल ले गए हैं। हालांकि पुलिस को शैलेंद्र की बातों पर यकीन नहीं आ रहा है। मामले की खुलासे में स्वॉट टीम भी लगाई गई है। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि घटना में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमक कारोबारी के शव का मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस की मौजूदगी में शव का बक्सर गंगा घाट में अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम संस्कार में जनप्रतिनिधि और सपा नेता पहुंचे। गला दबाने से ही खून की उल्टी संत कुमार को हुई थी। उनका सिर में चोट के निशान मिले हैं। दीवार में टकराने से चोट लगना माना जा रहा है। अंतिम संस्कार के मौके पर जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, सपा जिलाध्यक्ष विपिन यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयालू गुप्ता और व्यापारी पहुंचे। (संवाद)

नमक कारोबारी की हत्या के मामले में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपराध को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर टिप्पणी की है। ट्विटर अकाउंट पर भाजपा 2.0 के राज में यूपी डूबा अपराध लिखा है। प्रदेश में अपराधों का ग्राफ बढ़ने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed