{"_id":"62555f38b2c12a3d846f2698","slug":"crime-fatehpur-news-knp690689381","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर चोरी में किन्नर को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर चोरी में किन्नर को जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में आठ अप्रैल को मेले में महिलाओं के जेवरात चोरी में किन्नर को जेल भेज दिया गया है। उसके बाकी साथियों की तलाश में पुलिस कानपुर जाएगी।
मीरपुर मेले में आई मलवां थाना क्षेत्र के भगवंतपुर गांव निवासी वंदना सिंह पत्नी रमेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि वंदना सिंह का सोने का लाकेट, दो हजार नकदी भरा पर्स, माया देवी का लाकेट छह मूंगा, ऊषा देवी पत्नी रामबाबू का लाकेट, सुभद्रा देवी की पत्नी का पांच सोने की पत्तियों का लाकेट, रीतू देवी का मंगलसूत्र, शोभा देवी पत्नी उचगर का तीन पत्ती का लाकेट, शांति देवी पत्नी शैलेंद्र सिंह का एक लाकेट आठ मूंगा, चंदा देवी पत्नी राजाराम का छह मूंगा का लाकेट, उमा देवी पत्नी महेंद्र सिंह की सोने की चेन एक तोला, कैलाश देवी पत्नी लल्ला सिंह चार मूंगा का एक लाकेट चोरी हुआ था। चोरियों के बाद हड़कंप मच गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर अंशिका चौहान निवासी छातपुर थाना सचेंडी कानपुर को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने सोमवार को जेल भेज दिया है।
किन्नर से चोरी की नकदी बरामद की है। बाकी माल उसके साथी ले गए हैं। किन्नर और उसके साथी कानपुर में मछरिया स्थित तिवारी बिल्डिंग में रहते हैं। पुलिस बाकी महिलाओं के सामान बरामदगी और अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए कानपुर जाएगी। पुलिस किन्नर अंशिका से पूछताछ में कुछ खास कबूल नहीं करा सकी है। विवेचक कमला शंकर यादव ने बताया कि विवेचना की जा रही है।