{"_id":"624c86a0ec5cad277a3eb661","slug":"crime-fatehpur-news-knp68954281","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का शक जताकर अंतिम संस्कार रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का शक जताकर अंतिम संस्कार रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाह। कौशांबी में रेलवे कर्मी युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। हत्या का आरोप लगाकर मंगलवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार रोक दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी ओम प्रकाश उर्फ सोनू (27) कौशांबी के भरवारी स्टेशन में गैंगमैन था। परिजनों का दो अप्रैल से ओम प्रकाश से संपर्क नहीं हुआ। पिता राम सिंह और भाई पप्पू, सुनील गांव से कौशांबी ओम प्रकाश की तलाश में पहुंचे। कोखराज थाना क्षेत्र में गंगा किनारे शव मिलने की जानकारी हुई। परिजन सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां ओम प्रकाश के शव की पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर पहुंचे। भाइयों ने हत्या का आरोप लगाया। शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। शाह चौकी प्रभारी प्रमोद मौर्या मौके पर पहुंचे। परिजनों को कौशांबी पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। पुलिस के समझाने पर परिजनों को शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी किया। भाइयों ने आरोप लगाया कि मृतक का एक लोडर है। लोडर चालक मृतक से खुन्नस रखता था। उसने ही भाई की हत्या कर शव को नदी में फेंका है। मृतक की पहली शादी पांच साल पहले हुई थी। पहली पत्नी की मौत के बाद साली लक्ष्मी से दो साल पहले दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से एक बेटी पल्लवी है।