फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया

Tue, 05 Apr 2022 04:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 04:51 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। शादी का झांसा देकर युवक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया और फोटो खींचकर वायरल कर दी। दुष्कर्म से गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। हुसैनगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच सीओ सिटी ने शुरू की है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती के पिता मार्केटिंग कंपनी में काम करने ढाई साल पहले हरिद्वार के नजीराबाद गए थे। वहां उसकी मुलाकात बाराबंकी के बिछलखा निवासी राजेश कुमार से हुई। युवती का आरोप है कि पिता के मोबाइल से राजेश ने उसका नंबर निकाल लिया। उससे मोबाइल पर बातचीत करने लगा। उसके साथ शादी का प्रस्ताव रखा। पिता के साथ राजेश गांव घूमने आया। उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। राजेश ने मोबाइल से अश्लील फोटो खींच लिया। फोटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

गर्भवती होने पर आरोपी ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद युवक ने उसकी अश्लील फोटो फेसबुक पर वायरल कर दी। मामले की शिकायत युवती ने पुलिस से की। कोई कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म, एससीएसटी और आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed