{"_id":"60919ab28ebc3ed2b35c6a14","slug":"crime-fatehpur-news-knp626782089","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचित प्रधान के पास जा रहे दो समर्थकों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचित प्रधान के पास जा रहे दो समर्थकों को पीटा
विज्ञापन
हथगाम। मंगरेमऊ ग्राम सभा से निर्वाचित प्रधान से मिलने के लिए कोड़िया जा रहे दो समर्थकों को कुछ लोगों ने जमकर पीटा। हमला उस समय हुआ, जब वह चुनाव में हारे प्रत्याशी के दरवाजे के पास से निकल रहे थे। इससे पहले की जख्मी समर्थक पुलिस के पास पहुंचते, पुलिस निर्वाचित प्रधान के दरवाजे पर पहुंची और वहां मिले उनके पिता सहित तीन लोगों को पकड़कर थाने ले आई। दरवाजे पर रखी कुर्सियों को भी तोड़ डाला गया।
हथगाम थाना क्षेत्र के मंगरेमऊ गांव से मोहम्मद हसन प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए हैं। वह मंगलवार की शाम करीब सात बजे गांव के मजरे कोड़िया में अपने समर्थकों से मिलने के लिए पहुंचे थे। मंगरेमऊ गांव के उनके दो समर्थक सहरोज पुत्र माजिद अली व मोहम्मद कय्यूम पुत्र मोईनुद्दीन, निर्वाचित प्रधान से मिलने के लिए कोड़िया जा रहे थे। जैसे ही वह एक हारे प्रत्याशी के दरवाजे के पास पहुंचे तो दोनों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और पीटकर जख्मी कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस निर्वाचित प्रधान के दरवाजे जा पहुंची और उनके पिता अनीस और दो अन्य व्यक्ति हुसैन और नियाज को पकड़कर थाने ले आई।
इंस्पेक्टर हथगाम एके सिंह ने बताया कि मारपीट की जानकारी उन्हें नहीं है। प्रधान के दरवाजे भीड़ जमा होने व जुलूस निकालने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस जब पहुंची तो वहां से लोग भाग निकले। तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। प्रधान पक्ष द्वारा बताया गया कि पुलिस ने दरवाजे पर रखी कुर्सियों को तोड़कर दहशत फैलाई है।