{"_id":"5fe638168ebc3e3c8c6ef7ae","slug":"crime-fatehpur-news-knp602145142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहस्वामी को बंधक बनाकर बदमाशों ने घर में की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहस्वामी को बंधक बनाकर बदमाशों ने घर में की लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ढोडियाही गांव में गुरुवार की रात बदमाशों ने एक घर में धावा बोला। गृहस्वामी के कनपटी में तमंचा सटाकर गोली मारने की धमकी देकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। करीब चार घंटे तक बदमाश घर में घुसे रहे। लूटपाट के बाद आरोपी भाग निकले। बदमाश नगदी व जेवर समेत तकरीबन दो लाख का माल ले गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
मलवां थाना क्षेत्र के ढोडियाही गांव निवासी अवधेश प्रसाद किसान है। गुरुवार की रात एक कमरे में वह और उनकी पत्नी मालती तथा दूसरे कमरे में बेटी आरती और बेटा अभिषेक सो रहे थे। उनका बड़ा बेटा सौरभ बांदा के बबेरू गांव में दुकान चलाता है और बबेरू में ही रहता है। अवधेश ने बताया कि बदमाशों ने बाहर के दरवाजे के बगल की दीवार तोड़ी।
हाथ डालकर दरवाजे की कुंडी खोलकर घुसे। बाहर के कमरे में सोते समय दो बदमाशों ने अवधेश की कनपटी में तमंचा सटा दिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। उनकी आंख में पट्टी बांध दी। कमरों की चाभियां लेकर कुछ बदमाश घर के अंदर पहुंचे। अलमारी, बक्से खोलकर माल समेट ले गए।
विज्ञापन
अवधेेश ने बताया कि घर में किराने की दुकान खोलनी थी। उसके लिए सौरभ से 50 हजार रुपये लेकर आया था। चोर नगदी, करीब डेढ़ लाख के जेवर और मोबाइल चुरा ले गए। उनकी बड़ी बेटी 30 नवंबर को शादी हुई है। सीओ सिटी संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम जांच करने पहुंची। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संदेह के आधार पर धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।