{"_id":"5fe627da8ebc3e40ca6728a8","slug":"crime-fatehpur-news-knp602134153","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफरगंज। घर से काम की तलाश में निकले मजदूर का शव 24 घंटे बाद ललियापुर गांव में टेंट हाउस के बाहर मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक मजदूर शराब का लती था। साथ ही ठंड लगने से मौत की आशंका जताई।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के कटिलिहा गांव निवासी पप्पू निषाद का पुत्र शिवकुमार (47) मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर करता था। गुरुवार को सुबह वह दोस्त मंजिल के साथ काम की तलाश में निकला था। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा, जबकि मंजिल अपने घर पहुंच गया था।
घर न लौटने पर शिवकुमार के परिजनों ने शुक्रवार की सुबह मंजिल से पूछताछ की। उसने ललियापुर गांव के पास शिवकुमार को छोड़ने की बात कही। घरवाले खोजबीन करते ललियापुर गांव पहुंचे। टेंट हाउस की दुकान के बरामदे में शिवकुमार का शव मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उसके चार बेटे हैं। पत्नी चुन्नी देवी का हाल बेहाल हो गया। बड़े पुत्र राकेश की सूचना पर पुलिस पहुंची। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी। शराब और ठंड के कारण मौत होने की संभावना जताई है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।