{"_id":"5fb95e458ebc3e74f325df3e","slug":"crime-fatehpur-news-knp5955157103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारखाने में सेंध लगाकर नगदी और सामान किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारखाने में सेंध लगाकर नगदी और सामान किया पार
विज्ञापन
बहुआ में पीछे की दरवाजे में लगी नकब
- फोटो : FATEHPUR
बहुआ। वेल्डिंग कारखानेे में शुक्रवार रात चोरों ने सेंध लगाकर नगदी समेत सवा लाख का माल चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इलाके में पहले भी हुई चोरियों का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।
ललौली थानाक्षेत्र के बहुआ कस्बा त्रिवेदी मार्केट में विश्वबीर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह का वेल्डिंग का कारखाना है। कारखाना पुलिस चौकी के पास है। वे शुक्रवार रात कारखाना बंद करने के बाद घर कोर्राकनक गांव चले गए थे। कारखाने में ट्रैक्टर की ट्राली निर्माण और अन्य काम किया जाता है।
कारखाना संचालक शनिवार को दुकान खोलने पहुंचे। कारखाने में सारा सामान बिखरा था। चोरों ने कारखाने में पीछे का दरवाजा खोलने के लिए सेंध लगाई थी। विश्वबीर सिंह ने बताया कि सेंध लगाकर कारखाने में चोर घुसे हैं। दुकान से जनरेटर का अल्टीनेटर, गैस कटर मशीन, 2 वेल्डिंग कॉपर लीड चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन
अल्टीनेटर की कीमत 65 हजार, गैस कटर 8 हजार, वेल्डिंग मशीन की लीड 20 हजार कीमत का माल चोरी हुआ है। चोरों गोल्लक भी तोड़ा है। गोल्लक में दीपावली की पूजा के समय 10 हजार नगदी रखी थी। चोर गोल्लक से नगदी चुरा ले गए हैं। कारखाना संचालक की ओर से तहरीर दी गई है। चौकी प्रभारी प्रवीण दुबे ने बताया कि घटना की जांच की गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।