फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

आढ़त से नकदी भरा बैग लेकर भाग निकला

Sun, 16 Feb 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
जहानाबाद(फतेहपुर)। जहानाबाद सब्जी मंडी से शनिवार को टप्पेबाज एक आढ़ती का नकदी भरा बैग लेकर फरार हो गया। घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस छानबीन को पहुंची। पिछले माह दो व्यापारियों के साथ आढ़त में घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिया था लेकिन फिर घटना हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कछेऊरा मोहल्ला निवासी राम शंकर कुशवाहा की मंडी समिति परिसर में मिर्च खरीदने की आढ़त है। उन्होंने बताया कि वह दुकान पर बैठे थे। उनके तख्त पर ही नोट का बैग रखा था। उनके पास एक युवक आया। वह लघुशंका के लिए शौचालय पूछने लगा। उसे रास्ता बताया। किसी काम से नजर दूसरी ओर घूम गई। वह पलट कर देखे तो बैग गायब था। शोर मचाकर आरोपी की तलाश में जुट गए। उसका कोई सुराग नहीं लगा। थानेदार जेपी उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जांच के बाद खुलासे का आश्वासन दिया। पीड़ित ने बताया कि एक लाख 80 हजार रुपये कैश था। व्यापारियों ने बताया कि पुलिस पहले की घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाई है। थानेदार जेपी उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed