फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

किसान के बेटे को गोली मारकर बदमाश माल ले उड़े

Wed, 01 Jan 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
बहुआ(फतेहपुर)। घर का माल चोरी कर भाग रहे नकाबपोश बदमाशों ने गृहस्वामी के बेटे को विरोध करने पर गोली मार दी। शोरगुल होने पर ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों ने ग्रामीणों को डराने के लिए दो राउंड हवाई फायरिंग की और भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना सोमवार रात लगभग एक बजे की है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर के पांडेताला कंजरन डेरा निवासी छन्नू रैदास किसान हैं। पत्नी सुनीता, बच्चे सुमित (14), अंकित (12), बेटियां कल्पना (11), निकेता (8) बाहर के बरामदे में सो रहे थे। उनका बड़ा बेटा अमित कुमार(18) बरामदे में कुछ दूरी पर चारपाई में सोया था। छन्नू के छोटे भाई श्रीलाल ने बताया कि भतीजा रात करीब एक बजे लघुशंका करने को उठा था। तभी बाहर से बंद दरवाजे खुले देखे। चारपाई से उसका एंड्रॉयड मोबाइल भी नहीं मिला। वह परिजनों को जगाने की कोशिश करने लगा। आहट होने पर बदमाश घर से बाहर निकलने लगे। उसने एक बदमाश को पकड़ लिया। दोनों के बीच छीना झपटी होने लगी। एक बदमाश को उसने पटक दिया। शोर सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। साथी को बचाने के लिए दूसरे बदमाश ने अमित कुमार को गोली मार दी।
विज्ञापन

गोली कनपटी के नीचे से गर्दन को पार कर निकल गई। अमित लहूलुहान होकर दरवाजे में गिर पड़ा। परिवार की चीख पुकार पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लहूलुहान हालत में अमित को बहुआ पीएचसी लेकर पहुंचे। यहां से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल से कानपुर हैलट को रेफर किया गया। परिजनों ने उसे एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। अमित पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता है। इधर, ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। बदमाश हवाई फायरिंग कर भाग निकले। परिजनों ने बताया कि बदमाशों की संख्या दो रही है। दोनों चेहरे को मफलर से छिपाए थे। ग्रामीणों को सुबह गोलियां चलाने वाली जगह से बदमाशों की फेंकी एक 315 बोर की मिस कारतूस और एक खाली खोखा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के घर से 32 बोर की कारतूस का खोखा मिला है। चाचा श्रीलाल ने बताया कि भतीजे का मोबाइल गायब है। घर में अलमारी और बक्से खुले पड़े हैं। उनसे क्या सामान चोरी हुआ है उसके बारे में परिवार के मुखिया और महिलाएं बता सकती है। वह लोग कानपुर में हैं। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed