{"_id":"5df3e08d8ebc3e87d700cdf6","slug":"crime-fatehpur-news-knp5320363173","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबोचे गए चार लुटेरे, दो पीएसी जवान के बेटे निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबोचे गए चार लुटेरे, दो पीएसी जवान के बेटे निकले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में कोरवां गांव के पास शुक्रवार की भोर अंतर्जनपदीय बदमाशों का एक गैंग पकड़ा गया। पकड़े गए चार युवकों में दो पीएसी जवानों के बेटे हैं इन्हें पुलिस ने कल्लू की बाग में वारदात की योजना बनाते पकड़ा। आरोपियों से दो तमंचे, हथौड़ी, सबरी बरामद हुई है। आरोपियों में तीन के खिलाफ लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर में लूट, चोरी व गैंगस्टर के मामले में दर्ज हैं। इन दिनों यह लखनऊ में डेरा बनाए हुए थे। जिलों में वारदात करने के बाद यह सीधे लखनऊ पहुंच जाते थे।
पुलिस लाइन में इस गैंग का खुलासा करते हुए एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि बिंदकी के कोरवां गांव के पास कुछ बदमाशों की मौजूदगी की खबर मिली थी। बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। बिंदकी सीओ अभिषेक तिवारी की देखरेख में कोतवाल नंदलाल सिंह, जोनिहां चौकी इंचार्ज राजेंद्र त्रिपाठी टीम के साथ पहुंचे।
घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपी एक वैन में थे। उनसे असलहे बरामद हुए। पहला आरोपी कानपुर घाटमपुर रेलवे स्टेशन रोड(हाल पता लखनऊ कृष्णा नगर थाने के सुनहरा) निवासी गणेश शंकर का बेटा वैभव सचान, दूसरा रायबरेली के ऊंचाहार नारायणपुर खाना (हाल पता लखनऊ सरोजनीनगर थाना बदलीखेड़ा) निवासी बाबूलाल मिश्रा (पीएसी जवान 32 वाहिनी) का बेटा अमित मिश्रा, तीसरा आरोपी हरदोई जिले के हथरौली थाना
विज्ञापन
बरगदी (हाल पता लखनऊ कृष्णा नगर थाने के विजय नगर) निवासी छंगालाल मिश्रा (रिटायर्ड पीएसी जवान) का बेटा रोहित मिश्रा, चौथा हरदोई जिले मल्लावा थानेे माधौगंज (हाल पता कृष्णा नगर थाना सुनहरा अलीनगर ) निवासी दिवंगत राजेश शुक्ला का बेटा श्रीकांत शुक्ला है। चारों 27 साल से कम उम्र के हैं। वैन श्रीकांत शुक्ला की
है। आरोपियों पर लखनऊ के सरोजनीनगर, आशियाना, कृष्णानगर, पीजीआई, काकोरी, निगोहा, मोहनलालगंज, चिनहट व उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली जिलों में आपराधिक रिकार्ड मिला है। पुलिस ने सीसीटीएनएस के जरिए रिकार्ड खंगाला है। इनके और भी मामले दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है। आरोपियों में मास्टरमाइंड वैभव सचान है। वैभव पर लखनऊ में चोरी, लूट समेत पांच मामले दर्ज है। उसकी लंबाई ज्यदा है। लखनऊ में
रोहित मिश्रा पर छह मामले और अमित पर दो मामले निकले हैं। दूसरे जिलों से भी अपराधिक इतिहास मंगवाया गया है। वैभव और श्रीकांत के पिता भी किसी सरकारी नौकरी में हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों को किसी ने घटना कराने के बुलाया था। उनकी अभी मुलाकात नहीं हो पाई थी। उससे पहले ही पकड़े गए। लखनऊ पुलिस अक्सर इनकी तलाश में रहती है। इसी वजह से पड़ोसी जिलों में घटनाएं करने आते-जाते रहते हैं। आरोपियों की धरपकड़ में हेड कांस्टेबल शाहनवाज हुसैन, राजेंद्र प्रताप सिंह, नवनीत यादव, अखिलेश मौर्या मौजूद रहे।