{"_id":"611eafc58ebc3e7a157ea091","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp647114716","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ कारोबारी को जान से मारने की धमकी देकर मांगी 50 लाख की रकम...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ कारोबारी को जान से मारने की धमकी देकर मांगी 50 लाख की रकम...
विज्ञापन
फतेहपुर। पत्र के जरिए सराफा कारोबारी को धमकी देकर 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद से कारोबारी दहशत में है। उसने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
खखरेरू थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी पराग सोनी सराफा कारोबारी हैं। बैंक रोड सराफा गली में दुकान और घर है। दुकान से कुछ दूरी पर एक और मकान है। जहां वह कार खड़ी करते हैं। वह 16 अगस्त की शाम करीब छह बजे किसी काम से जाने के लिए कार निकालने दूसरे घर पहुंचे थे।
उन्हें कार के पास एक धमकी भरा पत्र मिला, जिसमें 50 लाख रुपयों की मांग की गई थी। मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र मिलने के बाद से पराग दहशत में हैं। मामले में पराग ने थाना पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। थाना प्रभारी दीप नारायण सरोज ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।