फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

नहर की पटरी पर जलाई गई बाइक, लोग पहुंचे

Sat, 14 Aug 2021 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
चौडगरा। जलाला-अदमापुर गांव के बीच नहर पटरी पर शनिवार की सुबह लोगों ने एक जली बाइक देखी। बाइक को स्टैंड पर लगाकर उसे जलाया गया था। आते-जाते लोगों की वहां भीड़ लग गई और लोगों ने नंबर प्लेट पर उभरे अंकों को देखकर गाड़ी मालिक का नाम व पता चेक किया तो कानपुर के एक व्यक्ति का नाम सामने आया। पुलिस घटना की जांच करने में लगी है।
विज्ञापन

गांव की पटरी से निकलने वाले लोगों ने जब बाइक देखी तो वह पूरी तरह से जल गई थी। माना गया कि बाइक रात को जलाई गई है। बाइक की टंकी का ढक्कन खुला हुआ था और जमीन पर कई कागज जले व अधजले पडे़ हुए थे। बाइक को झाड़ियों के करीब जलाया गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को थाने ले आई। जांच के बाद यह पाया गया कि बाइक शार्ट सर्किट से नहीं जली है, बल्कि उसे जलाया गया है।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद युवकों ने जब नंबर प्लेट की जांच की और अंकों को किसी तरह से देखकर ऑनलाइन चेक किया तो बाइक नीरज दीक्षित निवासी कानपुर के नाम पर दर्ज मिली। प्रभारी निरीक्षक कल्यानपुर केशव वर्मा ने बताया कि बाइक के मालिक का पता किया जा रहा है। असली मालिक का नाम पता होते ही स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed