{"_id":"6112cf838ebc3e7d1b08efde","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp645514188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पदयात्रा में हुए बवाल में 29 के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस पदयात्रा में हुए बवाल में 29 के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
बिंदकी। कांग्रेस पार्टी की सोमवार को कस्बे में हुई पद यात्रा के दौरान दो गुटों में बैनर लगाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने कार्यवाही की है। पुलिस ने नौ लोगों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्यवाही वीडियो फुटेज देखने के बाद की गई। इसमें शस्त्र दुरुपयोग को लेकर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी शुरू की गई है।
कांग्रेस पार्टी की ओर से सोमवार को नगर के ललौली चौराहे से गांधी चौराहे तक पदयात्रा निकाली गई थी। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के अलावा राजेश तिवारी, अभिमन्यु सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। पद यात्रा जैसे ही ललौली चौराहे से आगे बढ़ी तो एक गुट के लोगों ने अपने नेता का बैनर लगा दिया। जिसे लेकर दूसरे नेता के समर्थकों ने आपत्ति जताई और बैनर को हटा दिया।
इस दौरान दो गुटों के बीच जमकर झड़प हुई। असलहा निकलने से हड़कंप मच गया। गांधी चौराहे तक पहुंचते-पहुंचते दोनों गुटों के बीच धक्का-मुक्की, कहासुनी व असलहे का प्रदर्शन जारी रहा। इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस ने इस प्रकरण को लेकर अभिमन्यु सिंह, विवेक मिश्रा, गुड्डू सिंह, अनुज दीक्षित, शोएब, राजेश तिवारी, रानू तिवारी, गगन प्रताप, अंशु शुक्ला सहित 20 अज्ञात के खिलाफ सड़क पर अराजकता फैलाने, बिना अनुमति कार्यक्रम करने, बलवा करने, असलहे का दुरुपयोग करने का मामला दर्ज किया है। असलहे की निरस्तीकरण की कार्यवाही भी शुरू की गई है। इंस्पेक्टर बिंदकी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो फुटेज से अन्य को चिह्नित किया जा रहा है।