फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

छात्र व उसके ममेरे भाई का अपहरण कर लूटे रुपए

Fri, 26 Mar 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
चौडगरा। कस्बा स्थित एसबीआई शाखा से रुपये लेकर निकले किशोर और उसके ममेरे भाई का कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया और 33 हजार की नगदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों को बेहोशी हालत में बकेवर थानाक्षेत्र में फेंककर बदमाश भाग निकले। होश आने पर लोगों ने उन्हें घर पहुंचाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

जहानाबाद थानाक्षेत्र के पवर्तखेड़ा गांव निवासी सौरभ (17) पुत्र शिवनारायण, अपने मामा बनवारी लाल निवासी हरदौलपुर, कल्यानपुर के यहां रहता है और यहीं पर एक कालेज में कक्षा नौ का छात्र है। गुरुवार की दोपहर सौरभ अपने ममेरे भाई रिशू (15) के साथ पैदल चौडगरा आया और उसने एसबीआई शाखा से 25 हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन

उसके पास आठ हजार रुपये पहले से थे। दोनों जैसे ही चौडगरा चौराहे से फतेहपुर की ओर 200 मीटर पैदल आगे गए तो सौरभ सड़क किनारे लघुशंका करने के लिए जाने लगा। तभी काले रंग की एक कार आई और उसने सौरभ को कार के अंदर खींच लिया। यह देख रिशू ने शोर मचाया तो उसे भी कार में खींच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवार चार लोग थे जो उन्हें बकेवर थानाक्षेत्र के हिरईखेड़ा गांव के पास नहर किनारे बेहोशी की हालत में फेंककर भाग गए। दोनों को जब होश आया तो उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों से बात की और घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। सौरभ ने परिजनों को बताया कि कार सवारों ने उससे 33 हजार रुपये लूट लिए और नशीला पदार्थ सुंघा दिया था।

उसकी पासबुक भी गायब है। सौरभ के मामा बनवारी लाल ने मामले की जानकारी कल्यानपुर पुलिस को दी। पुलिस दोनों किशोरों से पूछताछ की है। चौडगरा चौकी इंचार्ज नीरज कुशवाहा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच की जा रही है। सूचना देर से मिली थी इसलिए अभी बैंक के सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed