फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

शराब से मौतों के मामले में ठेकेदार और सप्लायर जेल गए

Wed, 17 Mar 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
फतेहपुर। गाजीपुर के भौली गांव में 10 मार्च को शराब पीने से दो लोगों की मौत और 19 लोगों की हालत बिगड़ने के मामले में पुलिस ने परसेठा गांव स्थित देसी शराब दुकान के ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि इसी शराब की दुकान से मिलावटी शराब सप्लायर संतोष लोधी की गुमटी में भेजी गई थी।
विज्ञापन

जिसे पीने के बाद यह दो की जान चली गई। पुलिस ने सोमवार को ठेकेदार के साथ ही सप्लायर को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। एक आरोपी फरार है। फरार आरोपी की बोलेरो पुलिस ने पकड़ी है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए कई शराब कारोबारियों की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

भौली गांव में शिवभोला पासवान और मोती की शराब पीने के बाद हालत बिगड़ी थी और बाद में इन दोनों ने दम तोड़ दिया था। 19 लोगों को हैलट में भर्ती कराया गया था। मामले में शिवभोल की पत्नी की तहरीर पर इंद्रो गांव के संतोष लोधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आरोपी संतोष लोधी से पूछताछ में शराब ठेकेदार दुर्गेश कुमार सिंह उर्फ सीमू सिंह निवासी जैतपुर थाना गाजीपुर का नाम सामने आया। संतोष ने बताया कि दुर्गेश के परसेठा गांव स्थित देसी शराब ठेके से उसे मिलावटी शराब मिली थी। पुलिस ने दुर्गेश को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी संतोष की निशानदेही पर 12 क्वार्टर देशी शराब बरामद की। आबकारी निरीक्षक लक्ष्मी शंकर बाजपेई ने शराब की जांच की तो उसमें पांच क्वार्टर मिलावटी शराब बरामद हुई। लोगों को मिलावटी शराब पिलाने की पुष्टि हुई।
आरोपियों से पूछताछ में इंद्रो गांव निवासी पतिराखन नाम सामने आया, यह शराब सप्लायर है। इसके अलावा शहर के शराब माफिया मतोले का नाम भी सामने आया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में कई और नाम भी सामने आए हैं। वह जिले में मिलावटी शराब चोरी छिपे बेच रहे हैं। इन लोगों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही इनकी गिरफ्तार होगी।
पुलिस ने शहर के डाकबंगले के पास रहने वाले मतोले को मिलावटी शराब सप्लाई करने का आरोपी बनाया है। आरोपी मतोले ने चार दिन पहले पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में आत्म समर्पण किया है। मतोले का मिलावटी शराब बनाने का केमिकल (ओपी) 28 फरवरी को थरियांव पुलिस ने पकड़ा था। थरियांव पुलिस ने केमिकल के साथ जगन्नाथ लोधी को पकड़ा था। इस दौरान मतोले को फरार घोषित किया था।

आरोपी सीमू सिंह आबकारी विभाग के एक निरीक्षक का करीबी है। कई बार निरीक्षक के साथ पार्टी मनाते तक देखा गया है। निरीक्षक वारदात के बाद आरोपी को बचाने की कोशिश में जुटे लेकिन मामला उच्चाधिकारियों तक होने के कारण कुछ नहीं कर सके। आरोपी कई शराब ठेकों को संचालित करता है। आबकारी विभाग आरोपी के शराब ठेकों पर भी कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed