फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

फोन चेक करने पर पत्नी पर पति ने चाकू से हमला किया

Wed, 17 Mar 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
फतेहपुर। फोन चेक करने पर एक व्यक्ति ने पत्नी को जमकर पीटा और फिर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी का आरोप है कि पति के एक महिला डाक्टर से रिश्ते हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि पति ने 13 मार्च की रात उस पर जानलेवा हमला किया है। उसने 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस के पहुंचने पर उसकी जान बच सकी। पति के नाजायज संबंध दूसरे जिले में तैनात एक सरकारी महिला डाक्टर से हैं। उसने पति का फोन इस मामले के सबूत अपने फोन में लेने के लिए लिया, तभी पति ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

चाकू से वार किया लेकिन वह बच गई। एक माह पहले भी महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पति ने समझौता किया था। उसकी शादी से पहले भी पति का प्रेम प्रसंग था। झांसा देकर उसके साथ प्रेम विवाह किया था। उसके साथ कोई अनहोनी होती है तो सारी जिम्मेदारी पति और उसके परिवार की होगी। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed