{"_id":"604d14968ebc3eda746bf4d3","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp617459730","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध मौत, तीन ससुराली जनों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध मौत, तीन ससुराली जनों पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
हुसैनगंज। संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। पिता ने ससुरालीजनों पर बेटी को मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थानाक्षेत्र के बहबलपुर गांव निवासी राममिलन पासवान की पत्नी बसंती उर्फ ऊषा देवी (19) की शुक्रवार की शाम संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुरालीजनों का कहना है कि युवती की तबियत खराब थी। राममिलन ने पत्नी की मौत की सूचना फोन पर ससुरालीजनों की दी। युवती का मायका जमरावां गांव में है। युवती की शादी आठ माह पहले हुई थी।
मृतका के पिता रहिमाल ने शनिवार सुबह थाने में सूचना दी। पिता ने दहेज के लिए पति राममिलन, ससुर रज्जन, सास पर बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।