फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

पति से विवाद पर महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 07 Mar 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
हथगाम। क्षेत्र के केशवपुर गांव में एक महिला ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के पीछे से पति से विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। महिला की मौत से उसके तीन बच्चों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के धरमंगतपुर रहीमपुर निवासी अमर सिंह की बेटी संगीता (35) की शादी करीब 15 साल पहले केेशवपुर गांव निवासी उदयभान सिंह उर्फ रिंकू के साथ हुई थी। उदयभान ट्रक चालक है। वह गुरुवार को घर आया था। उसका शुक्रवार रात किसी बात पर पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद उदयभान घर से चला गया।
विज्ञापन

संगीता रात को बेटी मधु (6) और बेटे शनि (2) के साथ कमरे में चली गई। सुबह कमरे से वह बाहर नहीं आई तो दादा, दादी के पास बरामदे में सोयी बड़ी बेटी अंशिका (8) मां को उठाने पहुंची। कमरे में मां को पंखे के कुंडे से फंदे पर लटकता देखकर अंशिका चीख पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन कमरे में पहुंचे। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पिता अमर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस को बेटी की मौत की सूचना दी गई है। एसएसआई आशीष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed