फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

अपहरणकर्ता युवती और प्रेमी जेल गए

Sun, 07 Mar 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
फतेहपुर। मासूम का अपहरण करने वाले फुफेरी बहन और उसके प्रेमी को पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब तीन बजे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेजा गया है। कोर्ट ने अपहरण और चोरी का माल बरामदगी के आरोप में इन्हें जेल भेजा है। परिवार की ओर से नगदी चोरी का एफआईआर मेें खुलासा नहीं किया गया था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवनगर मोहल्ले की शिक्षिका की बेटी मान्या (3) का फुफेरी बहन नीशू द्विवेदी निवासी कैलाश नगर बांदा ने दो फरवरी को अपहरण किया था। इस मामले में नवदीप उर्फ गिन्नी पुत्र कृष्ण पाल सिंह निवासी अलीपुर थाना कोतवाली जिला जालंधर प्रांत पंजाब और नीशू द्विवेदी को जेल भेजा गया है। उनके पास से चोरी के 29 हजार रुपये की बरामदगी दिखाई है।
विज्ञापन

पुलिस को पूछताछ में नीशू ने बताया कि वह मोबाइल छिपाकर रखे थी। मोबाइल चार माह पहले बांदा का एक युवक दे गया था। वह मोबाइल को फूफा व अन्य घरवालों के सामने इस्तेमाल नहीं करती थी। विवेचक उमाशंकर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपी जेल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed