फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

गवाही देने की रंजिश में दुकानदार को मारी गई गोली

Sun, 28 Feb 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ताम्बेश्वर नगर इलाके में शनिवार रात एक युवक को मारपीट के बाद गोली मार दी गई। गोली पैर में लगने से युवक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मलवां थानाक्षेत्र के तारापुर गांव निवासी संजय गुप्ता (35) मौर्य कालोनी से किसी से मिलकर घर लौट रहे थे। वह तांबेश्वर मंदिर के पास किराए पर रहते हैं और कास्मेटिक की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि मौर्या कालोनी से एक दोस्त से मिलकर घर लौट रहे थे। मंडप गेस्ट हाउस के पास तीन लोगों ने घेर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने मारपीट के बाद तमंचा निकाल कर गोली मार दी। संजय ने बताया तीन माह पहले जमीन के विवाद में दोस्त राम सिंह की पत्नी पूजा लोधी के साथ हमलावरों ने मारपीट की थी। उसी मामले में पुलिस को कुछ दिन पहले गवाही दी थी। इसी खुन्नस में हमला किया गया है। सीओ सिटी ने संजय सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed