{"_id":"603944eb8ebc3ee8f7661199","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6143621102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सउदी से लौटे पति ने पत्नी की गला दबाकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सउदी से लौटे पति ने पत्नी की गला दबाकर की थी हत्या
विज्ञापन
फतेहपुर। खखरेरू के पुरमई गांव में बुधवार रात महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।
खखरेरू के ही नगदिनपुर गांव निवासी मो. हनीफ की बेटी यासमीन बानो (23) का निकाह छह नवंबर 2017 को पुरमई गांव निवासी वकार अहमद के साथ हुआ था। वकार सऊदी अरब में नौकरी करता था। वह छह दिन पहले सऊदी से लौटकर आया था। पति और पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। यासमीन गुरुवार सुबह चारपाई पर मृत मिली थी। पुलिस ने वकार से पूछताछ की लेकिन उसने कुछ नहीं कबूला।
शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर यासमीन की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। यासमीन के पिता मो. हनीफ की तहरीर पर पुलिस ने पति वकार अहमद, ससुर अब्दुल सत्तार, ननद हिना बानो और ननद साजिदा बानो पत्नी शाहिद निवासी अफजलपुर मुवारी थाना मोहम्मदपुर पइंसा कौशांबी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
पिता का आरोप है कि दामाद को सऊदी भेजने के लिए उन्होंने एक लाख की मदद की थी। इसके बाद भी फोन पर बेटी को प्रताड़ित करता था और दहेज मांगता था। बेटी ने 22 फरवरी को फोन किया था और अपनी हत्या की आशंका जाहिर की थी। बेटी का दो साल का बेटा मो. शान है। प्रभारी निरीक्षक जेपी उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।