{"_id":"602eb9018ebc3ee92a070017","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6127053157","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम हड़पने के बाद डाक्टर से की गाली गलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम हड़पने के बाद डाक्टर से की गाली गलौज
विज्ञापन
फतेहपुर। लेन देन के विवाद में हास्पिटल संचालक डाक्टर को जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौज की गई। मामले में वाराणसी के मेडिकल मशीनरी सप्लायर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जेल रोड चौराहे के पास जेके चिल्ड्रेन हास्पिटल है। हास्पिटल संचालक और प्रभारी डा. जितेंद्र कुमार उमराव ने 14 जुलाई को एक वेंटीलेटर मशीन खरीदने के लिए एसएस मेडिकल सिस्टम के प्रोपराइटर भारत चौहान को डेढ़ लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए एडवांस दिए।
उनकी मशीन आने पर बाकी रकम देने की बात तय हुई थी। लेकिन मशीन की सप्लाई नहीं पहुंचाई गई। कई बार मशीन सप्लाई के लिए कहा गया तो सप्लायर टरकाता रहा। मामले में 16 फरवरी को भरत सिंह से मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उसने गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी देकर एडवांस रुपये भी लौटाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी भारत चौहान वाराणसी जिले के नरायनपुर नवाब चौराहा डाफी टोल प्लाजा नवजीवन स्कूल के पास रहते हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। एसएसआई प्रभुनाथ यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।