फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

खजाने के लालच में शिव मंदिर के नीचे खोदा सुरंग

Fri, 19 Feb 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
किशनपुर। एकडला गांव में यमुना किनारे स्थित प्राचीन शिव मंदिर में किसी ने सुरंग खोद डाली। यह सुरंग खजाने के लालच में खोदी गई। गुरुवार शाम को जब चरवाहे मंदिर के नजदीक गए तो उन्हें सुरंग के बारे में पता चला।
विज्ञापन

मुगल शासक अकबर के दरबार में नौ रत्नों में से एक रहे बीरबल का ननिहाल एकडला गांव है। ऐसे में यहां मुगल कालीन छोटे-बड़े मंदिर बने हुए हैं। मंदिर के नीचे हमेशा खजाना होने की चर्चाएं होती रहती हैं। ऐसे में बंजारों की नजर मंदिरों पर रहती है। इसी खजाने के लालच में बुधवार की रात किसी ने शिव मंदिर के नीचे सुरंग खोद डाली। गांव के जयकांत सिंह ने बताया कि मंदिर के नीचे करीब 10 से 12 फीट लंबी सुरंग खोदी गई है। आठ साल पहले अक्तूबर 2012 में दीवार क्षतिग्रस्त करके एक सुरंग खोदी गई थी। एसओ किशनपुर पंधारी सरोज ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए जानकारी हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

एकडला गांव में यमुना नदी के किनारे स्थित शिव मंदिर करीब एक हजार साल पुराना बताया जा रहा है। एकडला निवासी व पंचदेव यमुना नदी मित्र समिति के सचिव जयकांत सिंह बताते हैं कि करीब आठ साल पहले मंदिर में इसी तरह सुरंग बनाई गई थी। उसी समय मंदिर के किनारे लोगों को कुछ प्राचीन सिक्के मिले थे। जब इन सिक्कों को जांच लिए ले जाया गया तो पाया गया कि यह हजार से 1200 साल पुराने सिक्के हैं। अनुमान के अनुसार ही यह मंदिर भी उतना ही पुराना है। शिवलिंग कसौटी के पत्थर से बना हुआ है। यह पत्थर ही अपने आप में दुर्लभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed