फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Created ruckus alleging negligence in treatment, misbehaved with CMS

Fatehpur News: इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा, सीएमएस से की बदसलूकी

Tue, 26 Nov 2024 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Created ruckus alleging negligence in treatment, misbehaved with CMS
बिंदकी। दुर्घटना में घायल युवक के तीमारदारों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। चिकित्सा अधीक्षक ने बदसलूकी का आरोप लगाया है। चिकित्सा अधीक्षक ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर इमरजेंसी ड्यूटी पर थे। फरीदपुर गांव निवासी हबीब खान को घायल हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वार्ड में मौजूद फार्मासिस्ट मनीष कुमार और वार्ड बॉय राजनारायण ने घायल को देखा और वार्ड में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायल के परिजन सहित करीब 30 से 35 लोग अस्पताल पहुंचे। ठीक से इलाज नहीं करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस बीच तीमारदारों व चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह के बीच कहासुनी हो गई। तीमारदारों ने अधीक्षक, फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय से अभद्रता की। पूरा मामला इमरजेंसी वार्ड में सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed